संदेश

भारत से 1600 टन गेहूं लेकर बांग्लादेश जा रहा मालवाहक जहाज नदी में डूबा, जानें पूरा मामला

चित्र
ढाका: भारत से 1,600 टन गेंहू लेकर आ रहा हल्का मालवाहक जहाज  बंगाल की खाड़ी के मुहाने पर मेघना नदी  में पूरी तरह डूब गया. अधिकारियों ने बुधवार को बताया था कि जहाज तलहटी में टकराने की वजह से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. यह जहाज चाट्टोग्राम बंदरगाह पर लंगर डाले एक बड़े मालवाहक जहाज से मंगलवार को निजी आटा मिल के लिए गेंहू लेकर ढाका के बाहरी इलाके में स्थित नारायणगंज नदी गोदी की ओर जा रहा था. यह दुर्घटना ऐसे वक्त में हुई है जब आयातक, खास तौर से एशियाई आयातक, भारत से आने वाले गेंहू पर निर्भर हैं. दरअसल 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद काला सागर क्षेत्र से निर्यात बंद हो गया है. प्रशासन का कहना है कि नदी में जहाज डूबने के बाद गेंहू को बचाना संभव नहीं है. बांग्लादेश जल परिवहन प्रकोष्ठ के संयुक्त सचिव अताउल कबीर ने पीटीआई को बताया, ''हल्का जहाज 1,600 टन गेंहू के साथ पानी में डूब गया है. गेंहू को बचाने का कोई उपाय नहीं है.'' इससे पहले विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि जहाज पूरी तरह नहीं डूबा है और तटवर्ती लक्ष्मीपुर जिले के तिल्लर छार इलाके में वह क्षतिग्रस्त हुआ था. ज...

यूजर ने सुनील को गलती से किया टैग

चित्र
  सोशल मीडिया से:अजय देवगन के बजाए सुनील शेट्टी को टैग कर बैठा यूजर, कहा-'गुटखा किंग' तो भड़क गए एक्टर, यूजर को मांगनी पड़ी माफी सोशल मीडिया पर एक यूजर ने हाल ही में पान मसाला एड के लिए अजय देवगन को सुनील शेट्टी समझकर टैग कर दिया। यूजर ने सड़क के किनारे लगी एक बड़ी सी होर्डिंग की फोटो शेयर की, जिसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार और शाहरुख खान एक साथ नजर आ रहे थे, लेकिन यूजर ने अजय देवगन को सुनील शेट्टी समझ लिया। इस पोस्ट को देखने के बाद सुनील भी चुप नहीं बैठे और उन्होंने उसे करारा जवाब दिया, जिसके बाद उस यूजर को एक्टर से माफी मांगनी पड़ी। यूजर ने सुनील को गलती से किया टैग सुनील को टैग करते हुए इस यूजर ने लिखा, "इतने एड देख लिए इस हाईवे पर कि अब गुटखा खाने का मन कर रहा है। हे गुटखा किंग्स ऑफ इंडिया आपके बच्चों को आप पर शर्म आनी चाहिए कि आप देश को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। भारत को कैंसर नेशन मत बनाओ बेवकूफों।" वहीं इसके बाद कई और लोगों ने भी उसके पोस्ट पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। सुनील ने यूजर को दिया करारा जवाब सुनील शेट्टी ने इस पोस्ट को देखने के बाद इस यूजर को काफी सख्त...

आमिर खान की बेटी इरा खान बर्थडे पर अपने लुक को लेकर हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले-बहुत पारिवारिक माहौल है

चित्र
आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर दिन कुछ न कुछ खास करके लोगों को उसके बारे में बताती रहती हैं। आमिर खान भी अपनी बेटी के साथ खूब समय बिताते नजर आते हैं। हाल ही में इरा खान ने अभिनेता आमिर खान, भाई आजाद और मां रीना दत्ता के साथ अपना 25वां जन्मदिन मनाया है। उन्होंने केक काटने और बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं, जो कि वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर को एक फैन पेज के जरिए अपलोड किया गया  है। तस्वीर में इरा ने स्विमवियर पहना है। इस दौरान उनके पिता आमिर खान और भाई आजाद भी हैं। इरा हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ जन्मदिन मनाया और केक काटा। मल्टी कलर की बिकिनी और ईयररिंग्स में इरा हमेशा की तरह स्टाइलिश लग रही थीं। इस दौरान इरा की मां रीना ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में खूबसूरत लग रही थीं। कुछ लोगों को परिवार के साथ ये तस्वीर पसंद आ रही है तो वहीं कुछ लोगों ने इरा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। बर्थडे की तस्वीरों को लेकर बहुत से यूजर्स को इरा का लुक नहीं पसंद आया। एक यूजर ने कहा-...